Main Slider

कोरोना पर अब आगे क्या? 16 और 17 जून को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे PM मोदी

New Delhi: देश में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर पीएम मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. जानकारी के अनुसार, 16 और 17 जून को ये बैठक होगी. यह बैठक दोपहर तीन बजे होगी.

मिल रही जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 16 जून को ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां की रिकवरी रेट काफी अच्छी है. बाताया जा रहा है कि इन राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं.

 

वहीं 17 जून को पीएम मोदी उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिन राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 17 जून को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे.

गौरतलब है कि कोरोना लॉकडाउन में भी पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठक कर चुके हैं और लॉकडाउन बढ़ाने या आर्थिक गतिविधियों को खोलने जैसे फैसले ले चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button