Dhanbad

खुशखबरीः कतरास से रांची मेमू दिसंबर से

Dhanbad: दिसंबर से कतरास के लोगों को रांची जाने के लिये मेमू ट्रेन की सौगात मिलेगी. कतरास से निचितपुर लिंक लाइन में मेमू ट्रेन चलाने को लेकर सीएसआर रामकृपाल और डीआरएम ने निरीक्षण किया. निचितपुर ट्रैक के पास पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ा. लिंक लाइन-केबिन सहित ट्रैक का जायजा लेकर खामियों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया.

निचितपुर हॉल्ट का भी होगा कायाकल्प

यहां कई और ट्रेन के रुकने की संभावना है. जिप सदस्य सुभाष रॉय ने सीएसआर को मांग पत्र सौंप निचितपुर को जंक्शन बनाने की मांग की. इधर धनबाद -कतरासगढ़- चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को फिर चालू करने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड पर पार्षद डा विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में रेल दो या जेल दो महाधरना 510 वें दिन भी अनवरत जारी है.

आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कतरासगढ़ स्टेशन में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी और धनबाद के डीआरएम और रेलवे के अन्य अधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया. आंदोलनकारियों ने 10 सूत्री मांग पत्र में डीसी लाइन पर 26 जोड़ी ट्रेन चलाने की मांग की.

‌प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र प्रसाद राजा, निमाई मुखर्जी, राम कुमार शर्मा, प्रभात केड़िया, किशन पंडित, ललित सिंह, परवेज इकबाल, अजय कुमार, बिजय गुप्ता, चुन्नु खान, नुरूल अंसारी, नसरूदिन अंसारी,सोकत खान अजय सिंह मुख्तार खान, राजा अंसारी, मो. इश्फाक, मो. अनीस साबरी, मो. गुड्डु अंसारी मील अंसारी, अरविंद गुप्ता, संदीप सिंह, मनोज राम, संतोष गोप, ललिता देवी, रजिया खातून, सुलेखा देवी सीमा देवी, ज्योति देवी, रेखा देवी सहित हज़ारों लोग थे.

इसे भी पढ़ें – 33 पारा शिक्षिकाओं समेत 37 पारा शिक्षकों की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

Related Articles

Back to top button