JharkhandRanchi

विभागों के बंटवारे की फर्जी चिट्ठी जारी हुई, सरकार ने कहा- प्रतीक्षा करें, दी जायेगी आधिकारिक सूचना

Ranchi: हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को एक फर्जी अधिसूचना सोशल मीडिया में प्रसारित हुई. इसके अनुसार हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया था.

फर्जी चिट्ठी के जारी होने के बाद सीएमओ ने कहा कि मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभाग के आवंटन संबंधी अधिसूचना की प्रतीक्षा करें. जारी होते ही आप सब तक आधिकारिक सूचना निर्गत की जायेगी.

फर्जी चिट्ठी राजभवन सचिवालय से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुई थी. यह चिट्ठी न्यूज विंग को भी मिली थी. उसी के आधार पर न्यूज विंग ने विभागों के बंटवारे की खबर प्रसारित की थी. अपनी इस भूल के लिए हमें खेद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button