JharkhandLead NewsRanchi

Good News: सदर हॉस्पिटल में बन रहा हाईटेक डेंटल लैब, दांत बनाकर लगाया जाएगा

Vivek Sharma

Ranchi: सदर हॉस्पिटल की बिल्डिंग भले ही हैंडओवर न हो पाई हो लेकिन प्रबंधन मरीजों को सुविधा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. यहीं वजह है कि मरीज इलाज कराने के लिए काफी संख्या में आ रहे है. इस बीच हॉस्पिटल का डेंटल विभाग अपग्रेड हो रहा है. जहां पर मरीजों के इलाज के अलावा हाईटेक लैब की भी फैसिलिटी दी जाएगी. मरीजों का दांत लैब में तैयार कर लगाया जाएगा. इतना ही नहीं दांत लगाने के लिए सरकार द्वारा तय राशि ही ली जाएगी. जिससे की मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गर्मी का सि‍तम, नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में छात्रा हुई अचेत

पहले से चल रहा ओपीडी

हॉस्पिटल में पहले से डेंटल ओपीडी चल रहा है. मरीज दांत दिखाने तो आते है, लेकिन बाकी अन्य समस्याओं के लिए उन्हें या तो रिम्स भेज दिया जाता है या फिर वे प्राइवेट डेंटल क्लिनिक में जाकर अपना इलाज कराते है. इस चक्कर में उन्हें काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते है. अब डेंटल का नया लैब चालू हो जाने से सभी तरह के ट्रीटमेंट एक ही छत्त के नीचे उपलब्ध होगा.

मैनपावर की भी है जरूरत

हॉस्पिटल में डेंटल विभाग को तो अपग्रेड किया जा रहा है. लेकिन मैनपावर की कमी एक बड़ी समस्या है. टेक्निकल स्टाफ नहीं होने से लोगों को इलाज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. एक अधिकारी की माने तो हॉस्पिटल प्रबंधन को पहले मैनपावर को दुरुस्त करने की जरूरत है. इसके बाद तो सदर हॉस्पिटल रिम्स से बेहतर बन सकता है.

रिम्स में दांत बनाने का काम अटका

रिम्स में राज्य का सबसे बड़ा डेंटल कॉलेज है. जहां पर हाईटेक मशीनें भी लगाई गई है. इसके अलावा दांत बनाने के लिए भी लैब तैयार किया गया था. 30 रुपए में एक दांत बनाने की योजना थी. इसके बावजूद आजतक वहां पर दांत बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया. ऐसे में सदर में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : साहेबगंज के चोर ने रायपुर स्टेशन से उड़ाया कांग्रेस विधायक का मोबाइल, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button