AutomobilesJamshedpurJharkhand

Tata Motors Grade Revision : जमशेदपुर पहुंचे एबी लाल, आज हो सकता है टाटा मोटर्स कर्मचा‍र‍ियों का ग्रेड समझौता

Jamshedpur: अगर सबकुछ ठीक रहा तो आज (23 अप्रैल) टाटा मोटर्स कर्मियों का ग्रेड हो जाएगा. सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स के वीपी (ऑपरेशन्स) एबी लाल शहर पहुंच गए हैं. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट प्रबंधन और यूनियन लाल साहब के आने का इंतजार कर रहा था. बुधवार को ग्रेड को लेकर बुलाई गई कमेटी मीटिंग के बाद से ही ग्रेड समझौता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. लाल साहब जमशेदपुर प्लांट में लंबे समय तक रहे हैं. उनका प्रबंधन के साथ ही यूनियन में अच्छी पकड़ है और वे जमशेदपुर प्लांट को कई चुनौतियों से बाहर निकालने में सफल रहे हैं.

इस साल का ग्रेड इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इस बार ग्रेड की शर्तों में कई अहम बदलाव होने की संभावना है. इस बार के ग्रेड की अवधि में बदलाव होने की संभावना है. टाटा मोटर्स का ग्रेड तीन साल का होता रहा है, लेकिन टाटा समूह की अन्य कंपनियों में ग्रेड की मियाद बढ़ने के बाद इस साल संभावना है कि ग्रेड की अवधि तीन साल से बढ़ाकर चार साल हो जाय. यही नहीं, बाई सिक्स के स्थायीकरण पर भी सबकी नजर टिकी हुई हैं. टाटा स्टील के एनएस ग्रेड की तर्ज पर बने जेओ ग्रेड की स्थिति पर भी कोई अहम फैसला हो सकता है. प्रबंधन और यूनियन की कोशिश है कि ओल्ड और जेओ ग्रेड के अंतर को कम किया जाय, ताकि नये कर्मचारियों को भी बेहतर आर्थिक मजबूती मिल सके. साथ ही कोरोना के बाद हर कंपनी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ को लेकर बेहद जागरूक है. इस ग्रेड में कंपनी की कोशिश होगी कि वह कर्मचारियों को बेहतर हेल्थ फैसिलिटी मुहैया कराएं ताकि वे स्वस्थ रह सकें.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : गर्मी का सि‍तम, नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में छात्रा हुई अचेत

Related Articles

Back to top button