JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड के 8,65,764 रजिस्टर्ड बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, सीएम प्रोत्साहन योजना के तहत भत्ता जल्द

विधानसभा में सुदेश महतो के सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया

Ranchi : राज्य के सभी जिलों सहित राजधानी रांची के नियोजनालयों में रजिस्टर्ड बेरोजगारों को जल्द ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. राज्य में 8,65,764 रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं जिन्हें यह राशि मिलने वाली है. शिक्षित रजिस्टर्ड बेरोजगारों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि दी जायेगी.

विधानसभा में विधायक सुदेश महतो के बेरोजगारी भत्ता देने से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य के सभी नियोजनालयों में रजिस्टर्ड बेरोजगारों को अगले एक साल तक यह राशि दी जायेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ेःविधायक के आरोप को अधिकारियों ने बताया गलत

67, 671 हैं तकनीकी शिक्षा प्राप्त रजिस्टर्ड बेरोजगार

राज्य के इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में न केवल सामान्य शिक्षा लिए हुए उम्मीदवारों ने ही रोजगार लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है बल्कि तकनीकी शिक्षा पाए हुए लोगों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है. इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़े बताते हैं कि बीते दो साल में तकनीकी शिक्षा प्राप्त 67, 671 युवाओं ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. ये आंकड़े जनवरी 2019 से फरवरी 2021 तक के हैं. इनमें 2019 में आइटीआइ किये हुए 10741, डिप्लोमाधारी 10051, और सर्टिफिकेट/अन्य डिग्री लिए हुए 498 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं साल 2021 के फरवरी माह तक आइटीआइ किये हुए 17244, डिप्लोमा डिग्रीधारी 26514 और सर्टिफिकेट/अन्य डिग्री लिए हुए 3265 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

इसे भी पढ़ेःकोल इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक में लाभांश में वृद्धि की घोषणा संभव

साल 2020 में रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या

(सितंबर माह तक )

अप्रैल : अप्रैल महीने में कुल 12832 युवाओं ने इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें महिला की संख्या 5177 और पुरुषों की संख्या 7655 है. वहीं योग्यता के अनुसार, रजिस्टर्ड लोगों की बात करें तो अप्रैल माह में मीडिल पास 139, 10 वीं पास 2230, 12वीं पास 4576, स्नातक योग्यताधारी 4623, पीजी योग्यताधारी 1136, डॉक्टरेट 01, अप्रशिक्षित 69, आइटीआइ 413, डिप्लोमा धारी 724 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

मई : मई महीने में कुल 18720 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें महिलाओं की संख्या 7676 और पुरुषों की संख्या 11044 है. योग्यतानुसार मीडिल पास 176, 10वीं पास 3609, 12वीं पास 7102, स्नातक योग्यताधारी 6580, पीजी योग्यताधारी 1055, डॉक्टरेट 03, अप्रशिक्षित 95, आइटीआइ 598 और डिप्लोमा योग्यताधारी 860 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

इसे भी पढ़ेःतीन दिन से लापता युवती का शव कुएं से बरामद

जून : जून महीने में कुल 35258 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें महिलाओं की संख्या 11144 और पुरुषों की 22114 है. योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों की बात करें तो मिडिल पास 5057, दसवीं पास 9226, 12वीं 9107, ग्रेजुएट 7615, पीजी 1304, डॉक्टरेट 03, अप्रशिक्षित 712, आइटीआइ योग्यताधारी 681 और डिप्लोमा योग्यता धारी 1108 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

जुलाई : जुलाई महीने में 19695 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें महिलाओं की संख्या 6381 और पुरुषों की संख्या 13314 है. योग्यता के मुताबिक, मिडिल पास 2228, दसवीं पास 5355, 12वीं पास 5948, स्नातक योग्यताधारी 4288, पीजी 532, अप्रशिक्षित 543, आइटीआइ योग्यताधारी 489 और डिप्लोमा योग्यताधारी 655 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

अगस्त : अगस्त महीने में 10333 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें महिलाओं की संख्या 3268 और पुरुषों की संख्या 7065 है. योग्यता के मुताबिक, मिडिल पास 367, दसवीं पास 2529, 12वीं पास 4247, स्नातक योग्यताधारी 2734, पीजी 357, अप्रशिक्षित 12, आइटीआइ योग्यताधारी 513 और डिप्लोमा योग्यताधारी 436 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

सितंबर: सितंबर महीने में 5714 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें महिलाओं की संख्या 1814 और पुरुषों की संख्या 3900 है. इसमें मिडिल पास 196, दसवीं पास 1489, 12वीं पास 2326, स्नातक योग्यताधारी 1508, पीजी 128, अप्रशिक्षित 46, आइटीआइ योग्यताधारी 182 और डिप्लोमा योग्यताधारी 173 लोग हैं.

इसे भी पढ़ेःजानिये रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी के लेटर में कर्मियों के लिए है क्या है राहत की खबर

Related Articles

Back to top button