
New Delhi : कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका (Covid Vaccination) मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की निदेशक नीता अंबानी (Nita Ambani) ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी. नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं. अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं.
इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में ‘रिलायंस फैमिली डे’ के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी परमिशन मिलेंगी वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे. पत्र में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली.
इसे भी पढ़ें :मानव तस्करी की शिकार हुई बेटी की जिंदगी हुई बोझ,चलने में असमर्थ, भाई ने भी छोड़ा साथ
नए दौर की ओर कदम रखेगा भारत
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि “अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा. आशा, विश्वास और आंनद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा.” रिलायंस ग्रुप में करीब 6 लाख कर्मचारी काम करते हैं. इन कर्मचारियों के परिवार को शामिल करने के बाद कुल संख्या करीब 19 लाख तक है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Budget Session: दो महीने में भरे जाएंगे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद
सावधानी और सतर्कत बरतने की जरूरत
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे. साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नही है हमें कोरोना के विरूद्ध पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है. हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे. पत्र का अंत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है “कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा!”
इसे भी पढ़ें :हाल रिम्स का: अभी जाइये, मशीन बनेगी तब आइयेगा




