Lead NewsNational

Good News : कई माह तक लगातार मूल्य वृद्धि के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती

New Delhi : पिछले कुछ महीनों से लगातार घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमतें बढ़ रही थीं. अब ग्राहकों को राहत दी गयी है. गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 10 रुपये की कटौती प्रभावी हो गई है.

एलपीजी के दाम में भी यह कटौती चार बार की मूल्य वृद्धि के बाद की गई है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान 14.2किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की वृद्धि हुई थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सब्सिडी और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 809 रुपये हो गई है, जो पहले 819 रुपये थी.

इसे भी पढ़ें :जानिए पत्रकार ने रजनीकांत के बारे में जावेड़कर से कौन सा सवाल किया जिससे उनको आया गुस्सा

जेट फ्यूल या एटीएफ कीमत में कटौती हुई

पिछले दो महीने में पहली बार गुरुवार को जेट फ्यूल या एटीएफ कीमत में कटौती हुई है. अंतरराष्ट्री य स्तंर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद जेट फ्यूल की कीमत में 3 प्रतिशत की कटौती की गई है.

राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल एटीएफ) की कीमत 1887 रुपये प्रति किलोलीटर या 3 प्रतिशत कम होकर 58,374.16 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

सार्वजनिक फ्यूल रिटेलर्स के नोटिफिकेशन के मुताबिक फरवरी के बाद से लगातार चार वृद्धि के बाद यह पहली कटौती है. एक फरवरी को एटीएफ की कीमत में 3246.75 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी.

इसके बाद 16 फरवरी को इसकी कीमत में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. एक मार्च को एटीएफ की कीमत में सबसे ज्याेदा 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. 16 मार्च को एटीएफ की कीमत में 860.25 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी.

इसे भी पढ़ें :Good News : BIT Mesra ने डेवलप किया आर्सेनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम, तीन पैसे प्रति लीटर होगा फिल्ट्रेशन खर्च

पेट्रोल-डीजल की कीमत दो दिन से स्थिर

एक हफ्ते में तीन बार कटौती के बाद गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी रहीं. पेट्रोल-डीजल की कीमत में कुल मिलाकर 60-61 पैसे प्रति लीटर की कमी आ चुकी है. दिल्लीी में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 80.87 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर संशोधन किया जाता है, जबकि एटीएफ और एलपीजी के दाम प्रत्येमक माह की पहली और 16 तारीख को बदलाव किया जाता है.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND के 57 लाख परिवारों को मुफ्त में मिलेगी मफतलाल ब्रांड की धोती-साड़ी

Related Articles

Back to top button