Chaibasa

चाईबासा के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों के सहयोग से लगाया गया चिकित्सा शिविर

Chaibasa: जिले के घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र मुफ्फसिल थानान्तर्गत ग्राम अंजदबेडा एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका में जिला प्रशासन एवं सभी सुरक्षा बलों के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में सदर अस्पताल, चाईबासा के टीम के द्वारा वहाँ चिकित्सीय शिविर लगाकर विभिन्न बिमारियों से ग्रसित 135 स्थानीय ग्रामीणों का इलाज किया गया. साथ ही 135 स्थानीय ग्रामीणों में बुद्ध एवं बच्चों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में कल से जेएससीए अंतर संस्थानिक टी-20 क्रिकेट लीग के मैचों का होगा आयोजन

इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा तथा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम तुम्बाहाका अन्तर्गत स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गयी.

Related Articles

Back to top button