GoddaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

गोड्डाः रक्षक एप की मदद से पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, पुलिस गश्ती टीम की अब होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

Ranchi: गोड्डा जिले में रक्षक एप के माध्यम से ई-बीट पुलिसिंग और पेट्रोलिंग की शुरुवात की गई है. एसपी नाथू सिंह मीणा ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जनता के प्रति पुलिस अधिकारी को कतर्व्यनिष्ठ और जिम्मेवार बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है. नई प्रणाली के तहत गोड्डा पुलिस की गश्ती टीम बैंक, पेट्रोल पंप, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज जैसे 43 स्थानों में क्यूआर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: सरकार के अफसरों को स्थानीय भाषा में ग्रामीणों से संवाद करने का निर्देश

नई बीट सिस्टम से पुलिसकर्मी रक्षक एप डाउनलोड कर रूट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. ऐप क्यूआर कोड के लिए कैमरे का उपयोग करता है जिससे कंट्रोल रूम और वरीय अधिकारी रियल टाइम आधारित मॉनिटरिंग कर सकेंगे. क्यूआर कोड के स्कैन होते ही पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी मिल जाएगी कि किस क्षेत्र में पुलिस की गश्ती टीम गई है. इसमें पुलिसकर्मी कोई भी लापरवाही करती है तो इसकी भी जानकारी मिल जाएगी. पुरानी मैनुअल व्यवस्था में हेरफेर की गुंजाइश होती थी लेकिन अब पुलिस की गश्ती भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी.जहां क्यूआर कोड लगा रहेगा. वहां पुलिस की एक टीम को पेट्रोलिंग करना अनिवार्य होगा.

Related Articles

Back to top button