Bihar

ब्यूटी पार्लर गई लड़की बॉयफ्रेंड संग हुई फरार, मां ने दर्ज कराया अपहण का केस

Patna : घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली प्रेमिका अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई . इसके बाद  लड़की की मां ने मसौढ़ी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें : पटना के होटल में Birthday Boy की जमकर धुनाई, केक रखने के लिए टेबल मांगना पड़ गया भारी

बताया जाता है कि मसौढ़ी बाजार की रहने वाली एक लड़की अपने मोहल्ले के ही सूरत कुमार से बेपनाह प्यार करती थी. दोनों के बीच कई सालों से अफेयर चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया और दोनों प्यार में भाग निकले. मसौढ़ी थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया है.

लड़की की मां का आरोप है कि बीते 15 अक्टूबर को उनकी पुत्री ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कह कर घर से मसौढ़ी बाजार में गयी थी जो बाद में घर वापस नही लौटी. खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मोहल्ले के ही सूरज के साथ भाग निकली है. वहीं, मसौढ़ी थानेदार ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

Related Articles

Back to top button