Giridih

गिरिडीह: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों से वसूला जुर्माना, दुकानदारों ने किया विरोध

Giridih: त्यौहारों को देखते हुए शहर में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. तो फ्लैग मार्च के साथ शहर को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान भी शुरु हुआ. फ्लैग मार्च में गिरिडीह नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी थे, और अलग-अलग बटालियन के जवान शामिल हुए. जब डीएसपी संजय राणा के निर्देश पर यातायात थाना पुलिस ने सड़क किनारे खड़े दो पहिया वाहनों से जुर्माना वसूलना शुरु किया. इस दौरान पहले दिन ही कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया. लेकिन जुर्माना वसूलने का विरोध भी दुकानदारों के द्वारा यह कहकर किया गया कि दिन में अपने दो पहिया वाहनों को घर के भीतर रखना संभव नहीं. कई दुकानदारों ने यातायात थाना प्रभारी प्रेमरंजन उरांव से बहस करना शुरु कर दिया कि उन्हें दो पहिया वाहन पार्किंग करने के लिए फुटपॉथ उपलब्ध कराएं. लोगों का विरोध देख यातायात थाना प्रभारी प्रेम रंजन उरांव वहां से खिसकना ही उचित समझे. हालांकि कई दुकानदारों का कहना था कि शहर में ठेला दुकानदारों के साथ टो-टो चालकों का पूरी तरह से कब्जा हो चुका है. और इन्ही कारणों से शहर में जाम लग रहा है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के पूर्व SSP सुरेंद्र कुमार झा समेत 4 पुलिस अधिकारी को बड़ी राहत, 6 साल बाद थानेदार की हत्‍या का मामला खारिज

Related Articles

Back to top button