
Giridih : कोवाड जंगल में ललिता देवी हत्याकांड का खुलासा गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस सोमवार को करने में सफल रही. धनवार के परसन ओपी के खिजरसोता गांव निवासी महेन्द्र वर्मा की पत्नी ललिता देवी की हत्या में शामिल तीन आरोपियों वीरेन्द्र वर्मा, पवन वर्मा और अभिषेक दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो ललिता की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी.
जानकारी के अनुसार हत्याकांड में शामिल वीरेन्द्र वर्मा के पिता सहदेव वर्मा से ललिता का अवैध संबध था. पिछले कई महीनों से सहदेव और ललिता का अवैध संबध गांव में चर्चा का विषय बना हुआ था.
इसे भी पढ़ें:Giridih: जंगल में मिले महिला के शव की हुई पहचान, पर मौत की वजह पर संशय कायम
पिता के अवैध संबंध की जानकारी मिलने के बाद बेटे ने अभिषेक दास, मंडरो के संतोष और परसन ओपी के कैलाढाब गांव निवासी पवन वर्मा के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी.
वीरेन्द्र वर्मा के कहने पर ही संतोष ने ललिता देवी को फोन कर कोवाड बुलाया था, जबकि मृतिका अपने ससुराल खिजरसोता से गांडेय के करिहारी गांव स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थी.
पुलिस की मानें तो वीरेन्द्र वर्मा और संतोष आपस में साला-बहनोई हैं. फिलहाल संतोष फरार बताया जा रहा है. हत्याकांड का जेल भेजा गया दुसरा आरोपी पवन वर्मा संतोष का दोस्त है.
इसे भी पढ़ें:US में सिख नौसैनिक के लिए पक्ष में बड़ा फैसला, 246 साल बाद पगड़ी पहनने की इजाजत




