Giridih

गिरिडीह: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में छात्र संगठन ने सीएम का पुतला फूंका

Giridih: नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में गिरिडीह में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. क्योंकि हत्याकांड के चार दिनों बाद भी दो अन्य आरोपी फारुक और आसिफ अब भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है. तो दूसरी तरफ पीड़िता के गांव में तनाव अब भी बना हुआ है. पहले कुछ लोग विरोध कर रहे थे, तो अब घटना की आग शोला का रुप ले चुका है. मृतका के परिजनों समेत ग्रामीण व हिंदू संगठन मामले को लव जिहाद का घटना बता रहे हैं. तो गुरुवार को इसी क्रम में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला. और शहर के टावर चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान छात्र संगठनों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया. और कहा कि पूरा झारखंड लव जिहाद के शिकंजे में फंस चुका है.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरनी के एसडीपीओ नौशाद आलम ने जांच तेज कर दिया है. एसडीपीओ ने जांच के क्रम में कई हत्याकांड को लेकर तथ्यों को देखा. हालांकि चार दिनों बाद भी नाबालिग का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाया है. जिसे स्पष्ट हो सके कि पीड़िता की मौत कैसे हुई, वैसे नाबालिग के साथ दुष्कर्म सिर्फ मुख्य आरोपी मो. कैफ द्वारा किए जाने की बात सामने आई है. जबकि पुलिस जांच में पीड़िता की हत्या में कैफ का सहयोग देने का आरोप फारुक और आसिफ पर लगा है. लेकिन मुख्य आरोपी मो. कैफ से पूछताछ में पुलिस दावे कर रही है कि मामला लव जिहाद से नहीं हो, अफेयर से जुड़ा हुआ है.

पुलिस का दावा है कि मृतका की फ्रेंड मो. कैफ समेत तीनों में से किसी आरोपी को नहीं जानती. उसकी दोस्ती उन्हीं लोगों के स्कूल में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्र कैफ से था. क्योंकि मृतका और उसकी फ्रेंड जहां 10वीं की छात्रा है. तो वहीं कैफ 9वीं का छात्र बताया जा रहा है. जेल भेजे गए आरोपी कैफ से पूछताछ और अफेयर में हुए नाबालिग की हत्या को लेकर पुलिस ने कुर्बान अंसारी के कुंए में क्राइम सीन तक को रिक्रिएट किया था. जिस कुंए से एक शिक्षक द्वारा जीवित निकालने का दावा किया जा रहा है. कुंए से जीवित निकालने के बाद लड़की के परिजन उसे इलाज के लिए बाईक पर बिठाकर लेकर गए. इस दौरान सहारा देने के लिए उसकी फ्रेंड को भी बाईक में बिठाया गया. वहीं कुछ देर में ही इलाके में चर्चा फैला कि लड़की की मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए ही अब पुलिस उस स्कूल के कई और छात्रों से पूछताछ में जानकारी जुटाने की तैयारी में है.

Related Articles

Back to top button