Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : जमीन विवाद में हत्या मामले में तीन महिलाओं समेत सात आरोपी भेजे गये जेल

  • मृतक के बेटे के फर्द बयान पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Giridih : सिहोडीह के आदर्श नगर में जमीन विवाद में हुई हत्या की घटना के दूसरे दिन बुधवार को तीन महिलाओं समेत सात आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इन आरोपियों में प्रीतम यादव, प्रकाश यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, जमुनिया देवी, सविता देवी और जगिया देवी शामिल हैं.

मृतक भागीरथ यादव के बेटे सन्नी के फर्द बयान के आधार पर गिरिडीह मुफस्सिल थाना पुलिस ने इन सातों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 298/20 दर्ज किया है. इन्हें आईपीसी की धारा 147/148/149 और 302 के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड: ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित पांच लाख किसानों को मुआवजा देगी सरकार

पुलिस ने गिरफ्तार किया आठ आरोपियों को, केस दर्ज किया सिर्फ सात पर

बता दें कि जमीन विवाद में मंगलवार को आदर्श नगर में मारपीट की घटना हुई थी. इस मारपीट में भागीरथी यादव की मौत हो गयी थी. मृतक भागीरथी के बेटे सन्नी यादव ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उनके पिता की हत्या की गयी है. सन्नी ने नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया. मारपीट और हत्या की घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये थे.

इसे भी पढ़ें: व्यवसायियों से रंगदारी मांगनेवाले पीएलएफआइ के पांच नक्सली गिरफ्तार, देसी कट्टा, कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद

सूचना मिलने पर मंगलवार को ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और आठ आरोपियों को उग्र भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाना ले गयी थी, जबकि एक अन्य आरोपी संतोष मौके से फरार हो गया था. अब घटना के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने आठ में से सात लोगों को ही मामले में अभियुक्त बनाया है, जबकि आठवें आरोपी लोधी यादव और फरार आरोपी संतोष को पुलिस ने अभियुक्त नहीं बनाया है. इससे पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 24 नवंबर को होगी चेंबर कार्यकारिणी की बैठक, चुनाव की तारीख तय होगी

Related Articles

Back to top button