
Giridih: गिरिडीह के देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी पंचायत में कार्यरत पंचायत सेवक विजय कुमार मद्दानी (42) बीते रविवार शाम सात बजे से लापता हैं. उन्हें आखिरी बार गरंग घाट में देखा गया था. उनकी बाइक गरंग घाट टोला बरमसिया गांव स्थित एक घर के पास खड़ी मिली है.
पंचायत सेवक विजय भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसिमर गांव निवासी हैं और वर्तमान में जमुआ प्रखण्ड के मिर्जागंज में रहते हैं. उनके बड़े भाई ने भेलवाघाटी थाना में गुमशुदगी से संबंधित आवेदन दिया है.
इसे भी पढ़ें – 24 अगस्त को झारखंड में कोरोना के 827 नये केस, 10 मौतें, कुल आंकड़ा 31005
काम के बाद घर लौट रहे थे

लापता पंचायत सेवक की बाइक में एक झोले में मकई व दूसरे झोले में मूंग भरा हुआ मिला है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काम कर घर लौट रहे थे.
घटना के सम्बंध में बताया जाता कि पंचायत सेवक विजय कुमार भद्दानी रविवार को भेलवाघाटी पंचायत में संचालित योजनाओं का निरीक्षण करने अपनी हीरो पेशन प्रो (संख्या जेएच एसी 6189) से निकले थे.
दिन में पंचायत के विभिन्न गांवों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर सलैयाटांड़ में लगने वाले साप्ताहिक हाट जाकर कुछ लोगों से बात कर वे अपने घर जगसिमर गये और घर मे अपने भाई को जमुआ प्रखण्ड के मिर्जागंज जाने की बात कह निकल गये. इसके बाद गरंग घाट टोला बरहमसिया गांव में मरियम हेम्ब्रोम के पास गये और बाइक खड़ी कर दो मिनट में आने की बात निकल गये. इसके बाद से वापस नहीं आये. मरियम आंगनबाड़ी में पंचायत सेवक की पत्नी के साथ काम करती है.
इसे भी पढ़ें – राज्य के 22 जिलों में बनेंगे ई-एफआइआर थाने, प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी
दो मिनट में आने की बात कही, पर नहीं लौटे
पंचायत सेवक के घर नही जाने के बाद पत्नी माधुरी देवी ने जगसिमर में अपने देवर को फोन पर जानकारी दी. उसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. पंचायत सेवक का पुत्र नितिन कुमार खोजने मिर्जागंज से जगसिमर जा रहा था तो देखा कि गरंग घाट टोला बरहमसिया में पोषण सखी सह वार्ड सदस्य मरियम हेम्ब्रोम के घर के पास उनकी बाइक खड़ी है.
उसके बाद पोषण सखी से पूछताछ की गयी तो पोषण सखी मरियम ने बताया कि रविवार शाम सात बजे पंचायत सेवक घर आये. वे बातचीत कर ही रहे थे कि मोबाइल पर किसी का फोन आया. तब पंचायत सेवक ने कहा कि दो मिनट में आ रहे हैं. गाड़ी यही खड़ी है. उसके बाद पोषण सखी अपने बच्चों के साथ घर के अंदर जाकर सो गयी.
इसे भी पढ़ें –ई-कॉमर्स के फील्ड में अब टाटा ग्रुप की भी एंट्री, सुपर एप होगा लांच, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं





I used to be able to find good info from your blog posts.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.