Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 17 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 627 हो गयी. वहीं राज्य में अभी तक 1,23,383 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 62,215 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2908 मरीज ठीक हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: भेलवाघाटी से पंचायत सेवक लापता, अपहरण की आंशका
किस जिले में कितनी मौतें
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में संक्रमित से अभी तक जिन 627 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पटना में 124, भागलपुर में 47, गया में 42, मुंगेर में 28, रोहतास में 28, नालंदा में 26, मुजफ्फरपुर में 25, वैशाली में 24, पूर्वी चंपारण में 23, भोजपुर एवं सारण में 22—22, समस्तीपुर में 21, बेगूसराय में 17, दरभंगा, पश्चिम चंपारण एवं सीवान में 15—15, नवादा में 13, अररिया में 10, कैमूर में 9, खगड़िया , कटिहार एवं सीतामढ़ी में 8—8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद एवं सुपौल में 7—7, जमुई, किशनगंज एवं मधेपुरा में 6—6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5—5, लखीसराय एवं मधुबनी में 4—4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज में 2, सहरसा एवं शिवहर जिले में 01—01 व्यक्ति की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हुए कोरोना पॉजिटिव
1227 नये मामले
राज्य में रविवार शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक संक्रमण के 1227 नये मामले सामने आए हैं. इन नये मामलों में पटना जिले के पटना के 225, मुजफ्फरपुर के 75, पूर्वी चंपारण के 68, सहरसा के 65, गया के 54, पश्चिम चंपारण के 51, भोजपुर के 49, रोहतास के 44, भागलपुर के 42, पूर्णिया के 36, जहानाबाद के 35, मधुबनी, नालंदा एवं समस्तीपुर के 34—34, कटिहार के 33, दरभंगा, मधेपुरा एवं सीतामढ़ी के 29—29, सुपौल के 28, सारण के 27, औरंगाबाद के 22, वैशाली के 21, शिवहर के 20, लखीसराय एवं सीवान के 18—18, अररिया, बेगूसराय एवं किशनगंज के 13—13, बक्सर के 12, जमुई के 11, अरवल एवं खगड़िया के 9—9, नवादा के 8, कैमूर के 6, मुंगेर के 4 और बांका एवं गोपालगंज जिले के 2—2 मामले शामिल हैं.
इनमें बोकारो और दिल्ली निवासी एक—एक व्यक्ति का मुजफ्फरपुर में और गोड्डा निवासी एक व्यक्ति का भागलपुर में, धुबरी निवासी एक व्यक्ति का पटना में तथा सरायडीह निवासी एक व्यक्ति का गया में संकलित सैंपल भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- 24 अगस्त को झारखंड में कोरोना के 940 नये केस, 15 मौतें, कुल आंकड़ा 31118