Giridih

गिरिडीहः CSP संचालक के 6 लाख की लूट मामले में पीड़ित पर ही पुलिस को शक, कर सकती है पूछताछ

Giridih : बगोदर के धरगुल्ली में दो नकाबपोश अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से छह लाख 50 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया. घटना सोमवार देर की शाम की है. मंगलवार को बगोदर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

बगोदर थाना पुलिस लूटकांड मामले में भुक्तभोगी संतोष राम से भी पूछताछ कर सकती है. बताया जा रहा है कि पुलिस को संतोष राम पर शक.

आवेदन में भुक्तभोगी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संतोष राम ने वो बैंक ऑफ इंडिया के अटका ब्रांच में सेवा दे रहे हैं और ग्राहक सेवा केंद्र उनका धरगुल्ली पंचायत भवन में संचालित है.

सोमवार की देर शाम भी छह लाख 55 हजार रुपए नगद लेकर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था,  इसी दौरान बगोदर के ढनकीटांड़ मंदिर के पास दो नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया.

इसे भी पढ़ें : त्रिकूट पर्वत रोप-वे हादसाः सरकार ने जांच के लिए बनायी 4 सदस्यीय कमिटी, 2 माह में देनी होगी रिपोर्ट

 

 

 

Related Articles

Back to top button