
Ranchi : बड़कागढ़ के ठाकुर एवं अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी और जगरनाथपुर मंदिर न्यास समिति, रांची के उपाध्यक्ष सह प्रथम सेवक ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव का हृदयाघात के कारण आज निधन हो गया.
बेचैनी महसूस होने पर उन्हें पारस अस्पताल, रांची में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनका देहांत हो गया. उनके निधन की खबर पर राज्यभर में शोक की लहर है. उनके नजदीकी मित्रों में शुमार सूरज शाहदेव के अनुसार बड़कागढ़ के रैयतों ने अपना रहनुमा खो दिया. पिछले कई दिनों से ठाकुर साहब रथ यात्रा को लेकर काफिर सक्रिय थे. पूरी (ओडिशा) से रथ बनाने वाले कारीगरों को बुलाकर रथ निर्माण का कार्य प्रारंभ किये थे. अब अचानक से इतनी बुरी खबर सामने आयी है जिस पर सहसा विश्वास नहीं हो रहा. ठाकुर साहब को चाहने वालों ने भगवान जगन्नाथ से अपने श्री चरणों में उनकी आत्मा को स्थान देने की कामना की है.
इसे भी पढ़ें : टाटा में 20 अप्रैल से 2ND HOCKEY INDIA JUNIOR MEN ACADEMY नेशनल चैंपियनशिप




