JharkhandRanchi

चहेते उद्योगपतियों के कहने पर भूमि अधिग्रहण संशोधन बरकरार रखना चाहती है सरकार: प्रदीप यादव

Ranchi : चहेते उद्योगपतियों के कहने पर भूमि अधिग्रहण संशोधन बरकरार रखना चाहती है सरकार. वे इस संशोधन को वापस लेंगे पर पहले जनता और सदन का समय बर्बाद कर लेंगे. सरकार की पुरानी आदत है राज्य की जमीन को चहेते उद्योगपतियों को देने की. देवघर के बस डिपू को अपने चहेते को देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है सरकार. साथ ही कहा कि जो भी व्यकि इनकी विचारधारा का विरोध करेगा उनको लाठी डंडे से दबाने की कोशिश की जाएगी. ये सारे आरोप झाविमो के प्रदीप यादव ने विधानसभा के पत्रकार कक्ष में प्रेस वार्ता कर सरकार पर लगाये. वे भूमि अधिग्रहण संशोधन और स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर पत्रकारों से रूबरू हुए.

इसे भी पढ़ें- स्वामी अग्निवेश की पिटाई पर सदन में हंगामा, सीपी सिंह ने बताया विदेशी दलाल-कार्यवाही बाधित

पक्ष और विपक्ष दोनों अड़े हैं इसलिए सदन नहीं चल रहा

प्रदीप यादव ने कहा कि पक्ष भूमि अधिग्रहण संशोधन को बरकरार रखने और विपक्ष इसमे संशोधन को वापस लेने की मांग को लेकर अड़ा है. इसलिए सदन चल नहीं पा रहा. संसोधन राज्य हित में नहीं है. भूमि अधिग्रहण बिल 2013 की आत्मा को निकाल लिया है. अध्याय2 और अध्याय3 के निष्प्रभावी हो जाने से इस बिल की आत्मा मर गयी है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड लूटखंड और खूनखंड बन चुका है : वृंदा करात

CMO के फोन पर दोषियों को छोड़ा गया

प्रदीप यादव ने कहा कि स्वामी अग्निवेश पर हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि CMO के फोन जाने पर पकड़े गए दोषियों को छोड़ा गया. जबकि 307 के तहत उनकी अरेस्टिंग होनी चाहिए थी. साथ ही कहा कि जो भी भाजपा की विचारधारा का विरोध करेगा उसे ऐसे ही दबाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- पहले तो फर्जी कंपनी बना ठग ली रकम, जेल से निकलते ही फिर बना ली नयी कंपनी   

इसे भी पढ़ें- क्या पक्ष और विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं देना चाहते ?

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button