JamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

Jamshedpur: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिआईल) के जादूगोडा साइट ऑफिस स्थित सभाकक्ष में 24 मार्च को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की जानकारी यूसीएल की वीणा के. एल सहायक हिन्दी पदाधिकारी ने दिया. उन्होंने ने ही कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया. कार्यशाला में व्याख्यान देने के लिए जमशेदपूर वीमेंन यूनिवर्सिटी की प्राध्यापिका शिक्षाविद डा० त्रिपुरा झा, मुख्य अतिथि राजेश यादव, हिन्दी विभाग के प्रमुख और चीफ सुपरीटेन्डेन्ट पोल डॉ. पी. के. तामरकार सह कार्यक्रम संयोजिका वीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वागत भाषण राजेश यादव ने दिया.  डॉ. पी. के. तामरकार ने विषय प्रवेश के दौरान राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी के विकास हेतु विभिन्न अहम पहलू की जानकारी दी.

स्रोतविद डॉ. त्रिपुरा झा ने राजभाषा नियम, 1976 (संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग) का विस्तार से व्याख्यान देने के क्रम में नियम, उपनियम (1) और (2) में किसी बात के होते हुए भी, क्षेत्र ‘ग’ में केंद्रीय सरकार के कार्यालय से क्षेत्र क या ख में किसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्र को सरकार का कार्यालय न हो या व्यक्ति को पत्रादि हिंदी या अंग्रेजी में हो सकती हैं.  हिंदी में पत्रादि ऐसे अनुपात में होगें जो केन्द्रीय सरकार ऐसे कार्यालयों में हिन्दी का कार्य साधक जान रखने वाले व्यक्तियों की संख्या का हिन्दी में पत्रादि भेजने के सुविधाओं और उससे आनुषंगिक बातों को रेखांकित करते हुए पत्राचार ( कार्यालय) के नियम, व्याकरण, टिप्पणी, संक्षेपण, पल्लवन, आलेख, अनुस्मार पर विस्तार से सभी पत्र को स्पष्ट करते हुए प्रश्नोत्तर सब में पूछे गये प्रश्नों से सभी कर्मचारियों को संतुष्ट किया. दो घंटे की इस अवधि में हिन्दी संवर्धन हेतु कार्यशाला से सभी संतुष्ट थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान के मामले में अब 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button