Court NewsGiridihJharkhandLead NewsNEWSRanchi

गिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान के मामले में अब 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

गिरिडीह डीसी ने सुनील पासवान के जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए किया था रद्द

Ranchi: गिरिडीह के बर्खास्त मेयर सुनील कुमार पासवान की ओर से उनके जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए रद्द करने के आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में अब 12 अप्रैल को कोर्ट इस केस के मेरिट पर सुनवाई करेगी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने बहस की. दरअसल,  एकल पीठ ने इस संबंध में प्रार्थी सुनील कुमार पासवान की रिट याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके पास बाद उनकी ओर से खंडपीठ में अपील दायर की गई है. बता दें कि अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने का आरोप सही पाए जाने के बाद सुनील पासवान को मेयर पद के अयोग्य घोषित किया गया था.

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद पर सुनील कुमार पासवान का चयन वर्ष 2018 में हुआ था. उनके खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता ने उनके जाति प्रमाण पत्र को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी. इसके बाद गिरिडीह डीसी ने जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए रद्द कर दिया था. डीसी ने 2 दिसंबर 2019 को पत्र के माध्यम से सरकार को बताया कि प्रमाण पत्र में अंकित मूल निवास स्थान प्रमाणित नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है. बाद में झारखंड नगर पालिका निर्वाचित प्रतिनिधि नियमावली 2020 के प्रावधानों के तहत पासवान को पद से बर्खास्त कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें: भोजपुर में 8 साल की मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

 

Related Articles

Back to top button