GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह: मधुबन के समाजसेवी सह श्वेतांबर जैन ट्रस्ट के सचिव दीपक मेपनी का हार्ट अटैक से निधन, लोगों ने जताया शोक

Giridih: जैन समुदाय के सर्वोच्च तीर्थस्थल गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन के समाजसेवी दीपक मेपानी का निधन बुधवार को हार्ट अटैक के कारण हो गया. दीपक मेपानी 49 वर्ष के थे और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए. मेपानी सम्मेद शिखर मधुबन में जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक तपागच्छ संघ तलहटी तीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर और भवन के सचिव पद पर थे, और मधुबन में काफी लोकप्रिय थे. बुधवार को इनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे मधुबन में शोक की लहर दौड़ गई. मेपानी के निधन पर गुणायतन ट्रस्ट के सुभाष जैन, महामंत्री अशोक जैन, एमपी अजमेरा, भाजपा नेता संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, कांग्रेस नेता सतीश केडिया समेत अलग दलों के कई नेता और मधुबन के लोगो ने शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें: व्यवसाई विष्णु अग्रवाल की जमानत अर्जी पर ईडी कोर्ट में सुनवाई पूरी

Related Articles

Back to top button