GiridihJharkhand

गिरिडीहः जमुआ पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइक बरामद

Giridih : गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक साथ आठ बाइक चोर को दबोचने में सफलता पायी. जबकि आधा दर्जन दो पहिया वाहन के साथ एक ऑटो को भी बरामद किया है. जमुआ पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बाद एसडीपीओ मुकेश महतो और थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सरिया के पावापुर गांव निवासी सुरेश यादव है. जबकि अन्य अपराधियों में पचम्बा के जगपतारी गांव निवासी सद्दाम अंसारी, पचम्बा के ही करहबारी निवासी भोला सिंह, दोभिडीह गांव निवासी आलमगीर अंसारी, सरिया के कोयरीडीह निवासी राजकिशोर साहू, भेलवाघाटी के मछली गांव निवासी सुधार साहू और पंकज साहू शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि इस बाइक चोर गिरोह का सरगना सुरेश यादव है और पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. कुछ दिनों पहले ही जेल से रिहा हुआ है. एक इलाके से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सुरेश यादव दूसरे जिले में फरार हो जाता था. बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कोई चोरी करता था, कोई रिसीवर की भूमिका में था. चोरी के बाद एक दूसरे को बाइक दिया करते थे. इस गिरोह के एक साथ आठ अपराधियों की गिरफ्तारी से जमुआ थाना पुलिस को राहत मिली है. दुर्गा पूजा के दौरान एक बाइक की चोरी के बाद जमुआ पुलिस जांच में जुटी और पूरे मामले का खुलासा करने में सफल रही.

इसे भी पढ़ें – कोडरमा में बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार,5 बाइक भी बरामद

Related Articles

Back to top button