BokaroNEWS

Bokaro: हजारी मोड़ स्थित हवाई अड्डे में इको पार्क निर्माण का ग्रामीणों ने जताया विरोध

Bokaro: गोमियां प्रखंड अंतर्गत स्वांग हवाईअड्डा में बनने वाले इको पार्क का लगातार विरोध हो रहा है. सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे से कई युवक रक्षा के क्षेत्र में नौकरी ले चुके हैं. हर सुबह रोज आकर वह अपनी प्रैक्टिस करते हैं, बुजुर्ग टहलने के लिए आते हैं. बरसों पहले इस हवाई अड्डे में कई नेता, राजनेता एवं अभिनेता आ चुके हैं. इस हवाई अड्डे से तत्काल हवाई मेडिकल सेवा भी उपलब्ध होती है. अगर इको पार्क का निर्माण होता है तो यहां के युवा को भटकना पड़ेगा. गोमियां के इतिहास में यह एक धरोहर है. प्रबंधन इसके अस्तित्व को ही मिटाना चाहती है आगे ग्रामीणों ने कहा कि इको पार्क निर्माण के लिए सीसीएल के पास बहुत सारी जमीन है इसका निर्माण कहीं और कर ले इससे उन्हें कोई एतराज नहीं होगा. वहीं सीसीएल के एरिया सिक्योरिटी अफसर सुनील कुमार गुप्ता ने मौखिक रूप से कहा इस विरोध की सूचना वरीय पदाधिकारी को देंगे.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: भारत भवन मिनी फुटबॉल स्टेडियम में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Related Articles

Back to top button