
Ranchi: रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लंबे समय बाद आयोजित किए गये इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अलग-अलग जिलों से फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. जहां उनकी समस्याओं को मंत्री आलमगीर आलम ने सुना और विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए. यह कार्यक्रम निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से शुरू हुई थी.
जनसुनवाई के दौरान रेशमा बेगम नाम की एक महिला कांग्रेस के आंतरिक समस्या को लेकर पहुंच गई. इससे मंत्री आलमगीर आलम थोड़ा असहज हो गए. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता है जो कांके पिठोरिया की रहने वाली है. उनकी शिकायत थी कि झारखंड कांग्रेस में जो अल्पसंख्यक कमिटि बनाई गई है उसमें एक भी महिला नहीं है. कांग्रेस सिर्फ महिला की बात करती है और दूसरे दल पर आरोप लगाती है कि 33% महिला का आरक्षण होना चाहिए लेकिन जब खुद की बारी आती है तो कुछ नहीं करती है। मैं मुस्लिम महिला हूँ ,15 साल से ज्यादा समय से कांग्रेस के लिए मेहनत कर रही हूं फिर भी महिला के नाते मुझे इग्नोर किया गया.

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता की किसी भी तरह की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया है. कांग्रेस पार्टी जमीन से जुड़कर रहना चाहती है. इसलिए यहां जितने भी आम आदमी पहुंचे हैं उनमें से, किन्ही को सड़क की समस्या थी, तो किन्ही को घर की समस्या और भी कई तरह की समस्या को लेकर लोग यहां आए हैं. इन सबकी समस्या के विषय मे हमने विभागीय अधिकारियों से बात की है, सबको जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया है.




