
Giridih: आंचलिक स्तर पर हुए खेल कूद प्रतियोगता में गिरिडीह बीएनएस डीएवी के छात्रों का प्रदर्शन दमदार रहा. और छात्रों के इसी दमदार प्रदर्शन ने स्कूल को 60 से अधिक पदक पर कब्जा दिलाया. बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर पी हाजरा ने छात्रों को खास तौर पर स्कूल में सम्मानित किया. इस दौरान स्कूल के नवीन मिश्रा और मनीष सिन्हा समेत कई शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद थे. आंचलिक स्तर पर हुए प्रतियोगता के दौरान बुशु, ताइक्वांडो, शूटिंग, मुक्केबाजी, सतरंज, जिमानस्टिक, रोलर स्केटिंग और एथेलेटिक्स में राज्य भर के डीएवी स्कूल से तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें गिरिडीह बीएनएस डीएवी के ही 109 के करीब प्रतिभागी शामिल थे. जिसमें 29 के करीब प्रतिभागियों को ऑल राउंडर घोषित किया गया इन्ही खिलाड़ियों ने 60 के करीब स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक जीतने में सफल रहे. इन 29 प्रतिभागियों में सबसे अधिक 15 बेटियों ने परचम लहराया, जबकि 14 के करीब युवाओं ने शूटिंग प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने स्वर्ण पदक तो सौम्या रानी ने रजत पदक जीतने में सफल रही. जबकि आस्था वर्मा कांस्य पदक जीत कर बीएनएस डीएवी का गौरव बढ़ाया. इसी तरह जिमानस्टीक में ही आशी सिमरन स्कूल को स्वर्ण पदक दिलाई. तो रिबन में पायल कुमारी रजत पदक जीतने में सफल रही. हालाकि, आंचलिक स्तर पर हुए प्रतियोगता में स्कूल के युवाओं ने भी बेहद जबरदस्त प्रदर्शन ही किया. और रोलर स्केटिंग में सादगी यदुवंशी ने तीन सौ और पांच सौ मीटर इनलाइन प्रतियोगता में रजत पदक जीता. तो इसी रोलर स्केटिंग के तीन और पांच सौ मीटर प्रतियोगिता में आदित्य कुमार भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे. इसी तरह अट्थेलेटिक के चक्का फेंक प्रतियोगता में जहा कांस्य पदक जीता, तो आराधना कुमारी ऊंची कूद डेढ़ सौ मीटर का लक्ष्य तय वक्त पर पूरा कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही. वुशु प्रतियोगता में ही धीरज और कृष्णा कांस्य पदक जीता. तो बेटियो में स्कूल की नीलम ने रजत पदक जीतने में सफल रही. आंचलिक स्तर के प्रतियोगता के दौरान मुक्केबाजी में स्वयं सक्षम ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम बढ़ाया. तो गौरव कांस्य पदक जीतने में सफल रहे. इसी तरह नैना झा, संगीता सिन्हा कांस्य पदक जीती. लिहाजा, बुधवार को स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर पी हाजरा ने स्कूल का नाम गौरवान्वित करने वाले युवाओं और बेटियो को सम्मानित किया. इस दौरान प्रिंसिपल हाजरा ने बताया की सफल हुए सभी युवा प्रतिभागी और बेटियो के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला है.
इसे भी पढ़ें: ईडी के सामने पेश होने के लिए सीएम हेमंत को मिला समय, 15 नवंबर के बाद फिर जारी होगा समन




