Giridih

गिरिडीह: बिरनी में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Giridih: गिरिडीह के बिरनी में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई। कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चन्द्रमोहन प्रसाद, पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, जिला प्रभारी अमित तिवारी, प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ, नागेन्द्र महतो भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यसमिति की बैठक को लेकर वक्ताआंें ने कहा कि अब भाजपा और उसके एक-एक कार्यकर्ताओं को साल 2024 के आम चुनाव के लिए कमर कस लेना है। और मोदी सरकार के उपलब्धियों और हेमंत सरकार की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाना है। वक्ताआंे ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार बनी, तो लेकिन जनता की उम्मीदें पूरा नहीं कर पाई। लूट, डकैती तो अब राज्य की पहचान बन चुका है। तो दुसरी तरफ कोयला, पत्थर और बालू तक लूटा जा रहा है। गली-गली में भमूाफिया पैदा हो चुके है। और सरकारी जमीनों के साथ गरीबों की जमीन को लूट रहे है। वक्ताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। और चुनाव के लिए जुटने की रणनीति से वोटरों को साधने की बात कहा। इधर कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेता सह किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, महामंत्री संदीप डंगाईच समेत काफी संख्या में बिरनी समेत कई प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: रोटरी क्लब ने नेत्र चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी कैंप का किया आयोजन

Related Articles

Back to top button