NEWSWING
Ranchi, 27 October : राजधानी में नशे की लत से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र की है. नया टोली निवासी निवासी जसवंत कुजूर के 22 वर्षीय पुत्र जॉनसन कुजूर ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी. उसने बिजली के तार से फंदा बनाया और पंखे की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली.
कमरे में मिला सुसाइड नोट
जॉनसन के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. नोट में जॉनसन ने लिखा है कि वह अपनी शराब की लत से काफी तंग हो गया था. साथ ही वह अबतक अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर पाया. इसलिए आत्महत्या कर रहा है. वहीं, मृतक के पिता जसवंत कुजूर के बयान पर पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.




