Giridih

गिरिडीह: रोटरी क्लब ने नेत्र चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी कैंप का किया आयोजन

Giridih: रोटरी क्लब के सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी कैंप के दुसरे दिन रविवार को वर्जीनिया के 18 सदस्यी चिकित्सकों की टीम ने आपरेशन शुरु किया. कैंप में योगदान दे रहे रोटरी क्लब के सदस्य डा. मो. आजाद, सचिव अमित गुप्ता, प्रदीप डालमिया, नवीन सेट्ठी, प्रमोद कुमार, राजेश जालान, रोहित जैन, दिव्या अग्रवाल समेत कई सदस्य वर्जीनिया के चिकित्सकों का पूरा सहयोग करते दिखे. इस दौरान दुसरे दिन चिकित्सकों की टीम के लीडर डा. टाॅम के नेत्तृव में प्लास्टिक सर्जन डा. जोनाथन ब्लैक ने चयनित 12 मरीजों का प्लास्टिक सर्जरी का आपरेशन किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में योगासान चैंपियनशिप संपन्न, सलूजा गोल्ड स्कूल रहा प्रथम और गुरुनानक स्कूल को मिला दूसरा स्थान

जिन 12 मरीजों का आपरेशन किया गया, वो काफी प्रभावित थे। लिहाजा, वर्जीनिया के चिकित्सक डा. टाॅम के नेत्तृव में इनका सफलतापूर्वक आॅपरेशन हुआ.इधर कैंप में रोटरी के कई और सदस्यों में चरणजीत सिंह सलूजा, गोपाल जालान, पवन संघई और डा. आर. आर केडिया समेत अन्य सदस्यों की खास भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button