GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह : बरनवाल महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

Giridih : बरनवाल महिला समिति ने मंगलवार की देर शाम शहर के बरनवाल सेवा सदन में सावन महोत्सव का आयोजन किया. समिति के जिला अध्यक्ष ललिता बरनवाल समेत समिति की सदस्यों ने महाराज अहिबरन के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया. मौके पर नैनी और ब्यूटी ने एक साथ गणेश वंदना पर नृत्य पेश कर महोत्सव की शुरुवात की. इस दौरान समिति की महिलाओं ने सावन के कई प्रसिद्ध भजनों पर सामूहिक नृत्य पेश की. . कमोबेश, पूरा माहौल सावन के रंग में डूबा दिखा.

महिला समिति की जिला अध्यक्ष ललिता बरनवाल ने कहा कि घर में महिलाओ को सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है. क्योंकि घर की लक्ष्मी एक महिला ही होती है. और जब तक एक महिला को उसके घर में सम्मान नहीं दिया जाएगा, तब तक हालात ठीक नही होंगे. इस दौरान महोत्सव को सफल बनाने में बरनवाल महिला समिति की रीता बरनवाल, बबली बरनवाल, संध्या बरनवाल, सरिता बरनवाल, ज्योति बरनवाल, सुनीता बरनवाल समेत कई सदस्यों ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : ओल्ड पेंशन पाने के लिए सरकारी कर्मियों को मिला एक और अवसर, वित्त विभाग का संकल्प जारी

Related Articles

Back to top button