Giridih

लोस चुनाव को लेकर गिरिडीह प्रशासन की तैयारी पूरी, 3292 मतदान केन्द्रों के लिए 1350 वाहनों की जरूरत

Giridih: लोस चुनाव की घोषणा शनिवार को चुनाव आयोग कर सकता है. लिहाजा, आने वाले आम चुनाव की तैयारी गिरिडीह प्रशासन ने भी पूरा कर लिया है. और पिछले कई दिनों से डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के साथ एसपी दीपक कुमार शर्मा लगातार ऑनलाईन बैठकें कर रहे हैं. अब तक के हुए बैठकों के आधार पर डीसी ने कई कोषांगो का गठन कर लिया है, तो गिरिडीह और कोडरमा लोस चुनाव में कितने वाहनों की जरुरत पड़ेगी, इसका खाका भी तैयार कर चुके हैं.

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो कोडरमा लोस में गिरिडीह और हजारीबाग के पड़ने वाले विस के बूथों और गिरिडीह लोकसभा के बोकारो और धनबाद जिले के पड़ने वाले विस के बूथों की सूची अपडेट कर गिरिडीह प्रशासन ने चुनाव आयोग को सौंप दिया है. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो दोनों लोस के 3 हजार 292 मतदान केन्द्रों के लिए इस बार 1350 वाहनों की जरुरत पड़ने वाली है. लिहाजा, वाहनों की जरुरत को पूरा करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी और डीएसपी टू कौसर अली अब तक कई बैठक कर चुके है. लेकिन इसी चुनाव के बीच शादियों का लगन भी है. इससे कुछ लोगों को परेशानी उठाना पड़ सकता है. हालांकि बैठकों के बाद वाहन मालिकों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन को वक्त पर बस, छोटे बस, ऑटो, टाटा मैजिक, स्कार्पियो समेत अन्य वाहन उपलब्ध करा दिए जाएगें. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो गिरिडीह लोस के 33 डुमरी विस और  बाघमारा और अन्य मतदान केन्द्रों के लिए धनबाद और बोकारो प्रशासन को गिरिडीह प्रशासन द्वारा वाहन उपलब्ध कराएं जाएगें. जबकि 32 गिरिडीह विस के 367 मतदान केन्द्रों के लिए खुद स्थानीय प्रशासन जरुरत के अनुसार वाहनों की उपलब्धता तय करेगा. इसी तरह कोडरमा लोस के लिए ही गिरिडीह के 28 धनवार के 424 मतदान केन्द्र, 29 बगोदर के 454 मतदान केन्द्र, 30 जमुआ के 400 मतदान केन्द्र, 31 गांडेय के 375 मतदान केन्द्रों के साथ हजारीबाग के 20 बरकट्ठा विस के 470 मतदान केन्द्र के लिए मतदान कर्मियों को गिरिडीह के डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जाएगा. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो हजारीबाग के बरकट्ठा विस के 470 मतदान केन्द्रों के लिए गिरिडीह प्रशासन ही हजारीबाग प्रशासन को वाहन उपलब्ध कराएगा. जबकि कोडरमा लोस के 19 कोडरमा विस के 429 मतदान केन्द्रों के लिए खुद कोडरमा प्रशासन ही वाहनों की उपलब्धता तय करेगा. बहरहाल, चुनाव की घोषणा शनिवार को होना है तो दुसरी तरफ गिरिडीह प्रशासन की तैयारी भी पूरा दिख रहा है.

Related Articles

Back to top button