Dhanbad

धनबाद: अवैध बालू से लदे 4 ट्रैक्टर जब्त

Dhanbad : डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में कोयला, बालू सहित अन्य खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को जब्त किया. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे खान निरीक्षक विनोद प्रमाणिक ने बताया कि गोल बिल्डींग के पास औचक छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में बालू लदे 4 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. छापेमारी टीम को देखते ही वाहन चालक वाहनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि गुप्त रूप से स्थानीय पुछताछ के क्रम में पाया गया कि उक्त चारों बालू लदे ट्रैक्टर पूर्वी टुंडी के बराकर नदी से लाया गया है. चारों ट्रैक्टर को सरायढेला थाना परिसर में लाया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई के लिए थाना को सुपूर्द किया गया.

Related Articles

Back to top button