
Giridih : जम्बाद गांव में टीएमटी कंपनी मोंगिया स्टील के नेशनल वॉलीवॉल अकादमी में दूसरे चरण के सेलेक्शन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ. प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शिवम स्टील कंपनी के चैयरमैन प्रमोद कुमार और मोंगिया स्टील समूह के चैयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, वाईस चैयरमैन त्रिलोचन सिंह मोंगिया, बलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, प्रवीण बरनवाल और मनीष तर्वे भी शामिल हुए. दूसरे चरण में 32 खिलाड़ियों को सेलेक्शन का प्रमाण पत्र शिवम टीएमटी कंपनी के चैयरमैन प्रमोद कुमार और डा. मोंगिया ने सौंपा. जिन खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया, उनमें त्रिपुरा, बंगाल, बिहार और झारखंड के खिलाड़ी शामिल हैं. प्रमाण पत्र वितरण समारोह की शुरुआत परिचय कर किया गया. एक-एक खिलाड़ियों से दोनों कंपनी के चैयरमैन ने परिचय हासिल किया और बेहतर प्लेयर बनने की शुभकामनाएं भी दीं. चार राज्यों के 32 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण पिछले 22 फरवरी से शुरू हुआ था. दो माह के प्रशिक्षण के बाद इन 32 खिलाड़ियों का चयन मोंगिया नेशनल वॉलीवॉल अकादमी के लिए किया गया. इधर खिलाड़ियों का सेलेक्शन होने से उत्साहित मोंगिया स्टील के चैयरमैन डा. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि जिस सोच के साथ मोंगिया ने अकादमी की शुरुआत की अब वो पूरी तरह से तैयार है. गिरिडीह की पहचान नेशनल स्तर पर पहुंचाने के लिए ही मोंगिया समूह ने वॉलीवॉल अकादमी का गठन किया था. जिससे देश भर के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण लेकर एक बेहतर खिलाड़ी बन सकें. खिलाड़ियों को उनके मुकाम तक पहुंचाने में मोंगिया वॉलीवॉल अकादमी के कोच शुभाकंर चक्रवर्ती के साथ जयद्वीप की भूमिका महत्पूर्ण है. इधर प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कई और अतिथि शामिल हुए. कई खिलाड़ी भी इस दौरान समारोह में मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – केंद्रीय एजेंसियों के चलते स्टेट गवर्नेंस हो रही डिस्टर्ब, सुप्रीम कोर्ट ले स्वतः संज्ञानः झामुमो



