GiridihJharkhand

गिरिडीह : पुलिस की छापेमारी में 30 टन अवैध कोयला जब्त, 4 गिरफ्तार

Giridih : गांडेय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात छापेमारी कर 30 अवैध कोयला जब्त किया है. पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी में एक ट्रक के साथ 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर छापेमारी की गयी वह इलाका देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह की सीमा पर पड़ता है, जो गांडेय थाना क्षेत्र का नवाशार गांव है.

बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर कोयला डंप किया जाता था. जिसे आसनसोल और धनबाद हार्डकोक प्लांट में गैरकानूनी तरीके से भेजा जाता था.

अवैध कारोबार में शामिल 8 कोयला तस्करों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

गांडेय के दिलीप सिंह उर्फ मुन्ना, दर्शन मरांडी, श्याम जी रजवार, सऊद आलम, कुमार सौरभ और स्लाउदीन के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.
गांडेय थाना प्रभारी ने बताया कि नवाशार गांव में ही आरोपियों के द्वारा कोयला डंप किया जाता था.

इसे भी पढ़ें :  लोहरदगा में पुलिस ने हथियार का जखीरा किया बरामद, एलएमजी समेत कई अत्याधुनिक हथियार मिले

Related Articles

Back to top button