Corona_UpdatesGiridihJharkhand

Giridih: 14 और कोरोना मरीज हुए ठीक, जिले में ऐक्टिव केस बचे पांच

Giridih: स्वास्थ्य विभाग ने गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके 14 संक्रमितों को मुक्त किया. गिरिडीह के कोविद-19 हॉस्पिटल में सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा और जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सन्याल समेत चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों ने कोरोना से मुक्त हुए मरीजों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर होने का प्रमाण पत्र दिया.

आठ दिनों में इन संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ विभाग ने इन्हें मुक्त किया. इन मरीजों को मुक्त करने के बाद जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर पांच रह गयी है जिनका इलाज कोविड-19 हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – फोन में, पास की दुकान में मौजूद सबसे बड़ी चीनी कंपनी को जानिये, नोटबंदी के बाद जिसके पोस्टरबॉय बने थे मोदी

अब तक 84 लोग हो चुके हैं मुक्त

इधर सिविल सर्जन के निर्देश पर मुक्त किये गये मरीजों में सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्र से पांच मरीज हैं जबकि देवरी से 5 तो गांडेय से 2 और गांवा व राजधनवार से एक-एक मरीज शामिल है. कोरोना काल में अब तक कुल 84 मरीजों को मुक्त किया जा चुका है.

नये दिशा-निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को अब 14 दिनों के बजाय आठ से नौ दिनों में मुक्त किया जा रहा है. इधर गिरिडीह स्वास्थ विभाग की सैंपल जांच रिपोर्ट की संख्या अब भी वहीं की वही है. बीते सोमवार तक भेजे गये सैंपल के बाद जिले में लंबित सैंपलों की संख्या बढ़कर छह सौ हो गयी है. इसकी पुष्टि सिविल सर्जन ने करते हुए बताया कि पहले की तुलना में अब सैंपल रिपोर्ट की लंबी सूची नहीं बनती क्योंकि सैंपल को रिम्स और धनबाद पीएमसीएच भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – झारखंडः श्रावणी मेला पर हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित, 3 जुलाई को होगा निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button