
Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. यहां पिछले 24 घंटे में कुल 180 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये हैं, वहीं उत्तर 24 परगना में 121 लोग इसकी चपेट में आये हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सोमवार रात तक राजधानी कोलकाता में अब तक इस महामारी की चपेट में आये लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 5753 पर पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी का ऐलान, गरीब कल्याण योजना के तहत नवंबर तक मिलेगा मुफ्त में अनाज
पूरे राज्य में इस महामारी से मरनेवालों की संख्या 653 है जिनमें सिर्फ कोलकाता में 372 लोगों की मौत हुई है. हालांकि यहां 3609 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1772 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं. उत्तर 24 परगना में भी हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. यहां 24 घंटे के दौरान 121 लोगों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की वजह से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़ कर 2798 पर पहुंच गयी है. हालांकि इनमें से 99 लोगों की मौत हुई है और 1635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अब भी 1064 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं.
इसे भी पढ़ें – फोन में, पास की दुकान में मौजूद सबसे बड़ी चीनी कंपनी को जानिये, नोटबंदी के बाद जिसके पोस्टरबॉय बने थे मोदी
कोरोना को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी बंगाल सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार ने महामारी कोरोना के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए अब इससे बचाव और पहचान संबंधी लक्षणों के बारे में बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया है. पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग 2021 से स्कूल के पाठ्यक्रम में इस घातक वायरस पर एक अध्याय शुरू करने पर विचार कर रहा है. मंगलवार को एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने हाल ही में इस मुद्दे को उठाया है कि नोबेल कोरोना वायरस की प्रकृति के बारे में जानकारी का प्रसार कैसे किया जाये और प्रकोप को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाये. इसके लिए राज्य के शिक्षा विभाग में पाठ्यक्रम समिति के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं.
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी पर राहुल, ‘तू इधर उधर की न बात कर, ये बता काफिला कैस लुटा’



