
Giridih: जिले के देवरी थाना क्षेत्र के सुखरजोरिया के पथराटांड स्कूल के समीप मंगलवार को स्कार्पियो और एबेंसडर कार में हुई टक्कर में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए. घटनना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जानकारी ली तो इस दौरान एबेंसडर कार से अवैध शराब के बड़े स्टॉक को पुलिस ने बरामद किया. बाद में पुलिस ने हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सुरज कुमार फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि कितने बोतल टूटे है और कितने सुरक्षित है। इसकी गिनती की जा रही है। इधर पुलिस की मानें तो अवैध शराब से लोड एबेंसडर कार बिहार के जमुई की और जा रहा था। जबकि स्कार्पियो विपरित दिशा से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शराब से लोड एबेंसडर कार का चालक काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हुए जमुई की और जा रहा था। इसी दौरान सुखरजोरिया के पथराटांड स्कूल के समीप स्कार्पियो और एबेंसडर कार में टक्कर हुआ। जिसमें दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार एबेंसडर कार में तीन लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। और सबों का इलाज चल रहा है। लिहाजा, कोई ऐसे हालात में नहीं था कि पुलिस इनसे कुछ पूछताछ कर सके।




