Crime NewsPalamu

पलामू: 7.75 ग्राम हेरोइन, 10 हजार नगद के साथ एक गिरफ्तार

Palamu: नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जेलहाता इलाके में कार्रवाई कर 7.75 ग्राम हेरोइन, 10 हजार एक सौ नगद के साथ बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अप्पू उरांव पिता गेंदा उरांव के रूप में हुई है. वह जेलहाता हरी निवास के पीछे झोपड़ी में रहता है.

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने मंगलवार की शाम बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा शिकायत की गई थी कि जेलहाता हरी निवास के पीछे झोपड़ी में नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है, जिससे लोग असहज और असुरक्षित महसूस करते हैं. इसके आलोक में टीम बनाकर कार्रवाई की गई. संबंधित झोपड़ी में पहुंचने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आहट सुनकर मौके से एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया. उसे रोका गया और उसके पास मादक पदार्थ होने की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत नोटिस किया गया. नोटिस के अनुसार उस व्यक्ति ने जांच की अनुमति दी.

इसके आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ऋषभ गर्ग ने तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ कुल वजन 7.75 ग्राम बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त उसके पास से हेरोइन बेचने के एवज में प्राप्त 10 हजार 100 रूपए भी मिले. हेरोइन और रूपए जप्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत उस पर मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान बिक्रीकर्ता ने हेरोइन गढ़वा के बाबा के पास से लाने की बात बतायी. बाबा का सत्यापन किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button