JamshedpurJharkhand

घाटशिलाः केसीसी ऋण के आवेदन को लेकर बीटीएम ने की किसान मित्रों के साथ बैठक

Ghatshila : प्रखंड कृषि कार्यालय में बुधवार को बीटीएम ब्रजेश सिंह की अध्यतक्षता में किसान मित्रो की एक बैठक हुई. बैठक में केसीसी ऋण को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. इस संबंध में बीटीएम ब्रजेश सिंह ने किसान मित्रों से कहा कि प्रखंड के जितने भी किसान है, अगर वह केसीसी ऋण लेने के इच्छुक है और अभी तक आवेदन नही किया है, तो उनको शीघ्र आवेदन के लिए प्रेरित करें. साथ ही जो किसान ऋण को लेकर सही समय पर जमा नही कर रहे है. उन्हे ससमस ऋण जमा करने के लिए भी प्रेरित करे.

ऋण धारी पुनः आवेदन न करें

बीटीएम ने कहा कि कुछ किसान ऋण लेकर यह सोचते है कि इसे देना नहीं पड़ेगी और ऋण का ब्याज लगातार बढ़ता जाता है. ऐसे में ऋण देना मुश्किल हो जाता है. उन्होनें कहा कि पिछले साल 3215 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन कागजों में त्रुटियों के कारण 700 से 800 किसानों को ही ऋण मिल पाया. उन्होनें कहा कि वैसे किसान, जिन्होंने पहले से केसीसी ऋण ले रखा है, वह पुन: ऋण के लिए आवेदन न करें. क्योंकि पहले ऋण लेकर चुकता करने पर ही दूसरा ऋण मिलेगा. बीटीएम ने कहा कि बैठक में मिट्टी का नमूना संग्रह करने पर भी चर्चा किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप से दिलेश्वर साव, सहायक तकनिकी प्रबंधक लक्ष्मी सोरेन समेत दर्जनो किसान मित्र मौजूद थे.

ये भी देखें –Jamshedpur: आंगनबाड़ी केंद्रों से गायब होने लगे बच्चे, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

Related Articles

Back to top button