
Ghatshila : आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की सुविधा बंद होने का असर दिखने लगा है. बकाया भुगतान नहीं होने की वजह से दो दिन से आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बंद कर दिया है. इस वजह से बच्चों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र जाना छोड़ दिया है. बुधवार को अधिकतर केंद्र में आधे से अधिक बच्चे पढ़ाई करने नहीं पहुंचे.
घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी पंचायत के बड़ाजुड़ी गांव में में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका जयंती भकत ने कहा कि उनके आंगनबाड़ी केंद्र में 24 बच्चे नामित हैं, लेकिन बुधवार को मात्र छह बच्चे ही केंद्र पहुंचे. सभी को पता हो गया है कि अभी आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन बंद है. उन्होंने कहा कि भोजन नहीं मिलने के कारण बच्चे की उपस्थिति काफी कम है. बकौल जयंती, बच्चे को सुबह में नाश्ते में सूजी का हलवा, चना -गुड़ और भोजन में कभी दाल- भात एवं सब्जी तो कभी खिचड़ी दी जाती है.
उधार नहीं चुकाने की वजह से हुआ भोजन बंद
लेकिन उधार काफी ज्यादा हो गया. इस वजह से मजबूरन खाना बंद करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, जिला से केंद्र की सभी रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने को कहा जाता है. लेकिन मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया गया है तो रिपोर्ट कैसे भेज सकेंगे. बड़ाजुड़ी के अलावे कई आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही. इतना ही नहीं, गर्मी के कारण भी तीन साल से छह साल के बच्चे केंद्र आने से परहेज कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- चाईबासा : गर्मी में हलक तर करने को बेचैन हैं बियर प्रेमी मगर नहीं है स्टॉक, ठप हुआ कारोबार-उपायुक्त से गुहार




