
Ranchi. गुजरात में खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेल के प्रथम दिन झारखंड की लॉन बॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. अहमदाबाद स्थित केंसविली गोल्फ क्लब में लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा की आज शुरुआत हुई. झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रितेश झा के अनुसार झारखंड की सरिता तिर्की ने महिला एकल में बिहार को 21-3 से शिकस्त दी. मेंस पेयर में झारखंड ने ओडिशा को 35-8 से हराया. मेंस ट्रिपल में झारखंड ने बिहार 21-7 से हराया. सेकंड राउंड में महिला एकल में झारखंड ने ओडिसा को 21-3 से हराया. मेंस पेयर में सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बिहार को 26-7 से हरा कर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया.
इसे भी पढ़ें – मणिपुर को हरा कर गुमला बना सुब्रतो कप फुटबॉल का विनर



