
Jadugoda : यूसिल कॉलोनी में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई की घटना से सनसनी फैल गयी. छिनतई की शिकार महिला यूसिलकर्मी रामचंद्र सिंह की बुजुर्ग मां जानोमती देवी हैं. चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा थाना प्रभारी एवं यूसिल के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और भुक्तभोगी महिला से पूछताछ की.मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बता दें कि यूसिल जादूगोड़ा कॉलोनी में चेन छिनतई की आधा दर्जन घटनाएं घट चुकी हैं. जादूगोड़ा पुलिस अब किसी घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है. इससे कि चोर-उचक्कों का मनोबल बढ़ गया है.
इसे भी पढ़ें – कब जागेगी जमशेदपुर पुलिस? मासूम बेटे और नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत के बाद अब अंधी मां को मिल रही रेप की धमकी




