
Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में जमीन विवाद में अपहरण के बाद एक युवक की हत्या कर दी गयी. उसकी पहचान गढ़वा के मोहपी निवासी उमेश चौबे (45) के रूप में हुई है. उमेश चौबे शुक्रवार की रात से लापता थे. उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. परिजनों ने उनकी खोजबीन के बाद सनहा दर्ज कराया था. इसी बीच उनकी लाश गांव से एक किलोमीटर दूर चेतना में सूरत पांडेय कॉलेज के समीप से बरामद की गयी.
इसे भी पढ़ें – तबलीगी जमात, मुसलमान व बॉम्बे हाइकोर्ट की टिप्पणी- जहर उगलनेवाली मीडिया को शर्म नहीं आयेगी!
अचानक रात में हो गये थे गायब
परिजनों के अनुसार रात करीब 8 बजे तक उमेश चौबे गांव में देखे गये थे. उसके बाद वे अचानक गायब हो गये. परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे. उमेश की हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है, जबकि शरीर के कई हिस्सों को तेजाब से जलाया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले उनका अपहरण किया, बाद में गांव के सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह उस राज्य के लिए अच्छी खबर है
हत्या की जतायी थी आशंका
उमेश चौबे के भाई धर्मेंन्द्र चौबे ने आरोप लगाया कि उनके भाई की महज चार डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर हत्या कर दी गयी. 19 मई 2020 को उनके भाई ने जान का खतरा बताते हुए इस सिलसिले में गढ़वा शहर थाना, एसडीपीओ और एसपी को आवेदन दिया गया था, बावजूद पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे पायी. मामले में पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा.
गढ़वा सीओ और जमीन माफिया की संलिप्तता का आरोप
धर्मेंन्द्र चौबे ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या में गढ़वा सीओ, थाना प्रभारी और जमीन माफिया का हाथ है. उनके पिता हस्ताक्षर करते हैं, लेकिन अंगूठे का निशान लगा कर उनके नाम से जमीन की बिक्री कर दी गयी. उनके बड़े भाई पुकारू चौबे ने बेटी की शादी करने के लिए उनके और उनके भाई के हिस्से की जमीन बेची थी. मामला गढ़वा एसडीओ कोर्ट में चल रहा था, लेकिन न तो सिविल और न ही पुलिस प्रशासन का इस दिशा में सहयोग रहा.
इसे भी पढ़ें – हैदराबाद के सीवर के गंदगी भरे पानी में कोरोना वायरस, CCMB का दावा- 6 लाख लोग हो सकते हैं संक्रमित




bookmarked!!, I like your blog!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
These are actually great ideas in concerning blogging.
A big thank you for your article.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.