
Garhwa : 29 अप्रैल को हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के दिन गढ़वा के बूथ संख्या 101 पर गोली चली थी. दरअसल बूथ संख्या 101 पर हवलदार निजाम अंसारी द्वारा चलायी गयी गोली की घटना पर डीसी और एसपी ने इनकार किया था. लेकिन अब उसी घटना का वीडियो वायरल हुऐआ है. वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि भीड़ में घिरे हवलदार निजाम अंसारी ने अपने सर्विस रायफल से एक राउंड फायरिंग की.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा: बूथ पर फायरिंग करने का हवलदार पर आरोप, बीडीओ ने स्वीकारा,एसपी ने नकारा
विशेष दल के पक्ष में वोट पड़ने से बौखलाया था हवलदार
मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करने के दौरान हवलदार निजाम अंसारी बूथ पर आया. वहां मौजूद वोटर्स के साथ गाली-गलौज करने लगा, साथ ही कहा कि तुम सभी बीजेपी को वोट दे रहे हो, तो लालटेन छाप पर वोट डालो. इसपर ग्रामीणों ने वोट डालने की स्वतंत्रता एवं अधिकार की बात करते हुए कहा कि उनकी मर्जी है, वह जिसे चाहे वोट देंगे.
इसके अलावा ग्रामीणों ने हवलदार निजाम से कहा कि आपका काम है शांति स्थापित करना और आप अपना काम कीजिए. इसपर हवलदार निजाम अंसारी भड़क गया और मुन्ना चौधरी नाम के युवक को पीटना शुरू कर दिया. बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई और हवलदार ने गोली चला दी. इसके बाद हवलदार ने वहां मौजूद वोटर्स से कहा कि उन लोगों को जिला से ही गोली मारने का आदेश मिला हुआ है.
वोटर की कर दी थी पिटाई
बरडीहा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय लावाचंपा के बूथ संख्या 101 पर एक दल विशेष का बहुत अधिक पड़ता देख हवलदार निजाम अंसारी बौखला गया उसने लाठी और राइफल के कुंदे से पीटकर वोटर मुन्ना अंसारी को घायल कर दिया.
वोटर मुन्ना चौधरी का कहना था कि उसने हवलदार निजाम अंसारी से कहा कि हमारा मन जिसे करेगा उसी प्रत्याशी को वोट देंगे. यह सुनते ही हवलदार निजाम अंसारी ने अपना आपा खो दिया और मुन्ना की पिटाई कर दी.
पिटाई की घटना के बाद ग्रामीणों ने हवलदार को गिराना चाहा तो उसने भीड़ पर रायफल तानकर एक हवाई फायरिंग कर दी और कहा आगे बढ़े तो गोली मार देंगे.
इसे भी पढ़ें – फिर से रघुवर दास ने ‘हर घर 24 घंटे बिजली नहीं तो वोट नहीं’ की मियाद बढ़ायी, हुए वायरल
नहीं हुई फायरिंग – एसपी
इस मामले में गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी बताया था कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी. बस थोड़ा सा विवाद हुआ था. लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं कि गोलीबारी की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
गढ़वा के बूथ नंबर 101 में फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई – डीसी
वहीं उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला ने जानकारी दी थी कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र संख्या 101 बरडीहा में फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. अतः यह अपुष्ट खबर है. उपायुक्त ने कहा कि मामले की जांच जिले के वरीय पदाधिकारियों की सौंप दी गई है.
इसे भी पढ़ें – निशाने को भेद सकेंगे ‘अर्जुन’ या समीकरण के बनते चक्रव्यूह में फंस जाएंगे पूर्व सीएम मुंडा




