
Ranchi: हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सन्नी देओल का वो डायलॉग तो याद ही होगा, जिसमें वो एक अदालत में तारीख पर तारीख देने की बात करते हैं. उस डायलॉग के बाद सन्नी देओल और उनका वो डायलॉग दोनों हिट हुए.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद : पानी छिड़काव की मांग पर कंपनी के मालिक ने कहा – “डस्ट नहीं खाओगे, तो गोली खाओ” और मार दी गोली
लेकिन यहां पासा उल्टा पड़ता दिख रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि 2018 तक 24 घंटे बिजली नहीं दे सका तो वोट नहीं मांगूगा. इससे पहले भी सीएम ने दो और तारीख तय की थी जिसे पूरा नहीं कर सके थे.
2018 के अंतिम तक बिजली पहुंचाने वाली बात उन्होंने गिरिडीह के एक सभा में 31 जुलाई को और 30 अगस्त को गढ़वा में कही थी.

अब 24 घंटे बिजली तो मिली नहीं, लेकिन चुनाव की तारीख आ गयी, जिस वहज से सीएम को बिना वादा पूरा किये ही अपने वादे के विपरित वोट मांगना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड कैसे बनेगा पावर हब! तीन साल बाद भी तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के लिये नहीं मिल रहे निवेशक
जिसके बाद अब सोशल मीडिया और ट्विटर पर विपक्ष के नेताओं के साथ फेसबुक पर जनता भी उनसे सवाल पूछ रही है कि वे चुनाव के दौरान क्षेत्र भ्रमण कर वोट क्यों मांग रहे हैं.
सवालों पर रविवार को डुमरदगा में एक चुनावी सभा से हर घर बिजली और पानी पहुंचाने की तारीख को बढ़ा कर 2020 कर दिया है.
बिजली मिली नहीं तो वोट क्यों मांग रहे सीएम:विपक्ष
रघुवर दास के वोट मांगने के बाद जेएमएम अपने ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट कर रहा है कि बिजली तो मिली नहीं तो फिर वोट क्यों मांग रहे सीएम, बताएं वजह.
बार-बार झूठ बोलने से वह सच नहीं हो जाएगा @dasraghubar जी। इतनी गर्मी में, बढ़ती तपिश में,पानी और बिजली का न होना, ऊपर से आपका झूठ लोगों को और आक्रोशित कर रहा है।
पिछले 4.5 साल में भूख, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, स्कूल बंद, RIMS/MGM का जो बुरा हाल किये उसके बारे में क्या कहेंगे? pic.twitter.com/kWNuVBCmsN— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 29, 2019
जिसे जेएमएम के हेमंत सोरेन, कुणाल षाडंगी सहित कई अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर सीएम से पूछा है. इसके अलावा फेसबुक पर भी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.
24 घंटे नहीं मिल रही बिजली
सीएम ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी घरों में 2018 के अंतिम तक बिजली पहुंचा दी जाएगी. लेकिन मुख्यमंत्री का वादा पूरा नहीं हो पाया. अभी भी राजधानी तक में बिजली सही से नहीं रहती.
रविवार को रांची डुमरदगा के सुगनू गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे 2020 तक सभी गांवों में बिजली और पानी देंगे.
इसे भी पढ़ेंःसोशल मीडिया पर बिशप काउंसिल के नाम से फर्जी लेटर हुआ वायरल, बिशप ने ऐसे किसी भी पत्र से किया इनकार




