GarhwaJharkhand

गढ़वा: स्कूल की खिड़की पर वज्रपात, 20 छात्राएं झुलसीं

Palamu: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में गुरुवार को वज्रपात की एक के बाद एक घटनाएं होने से भय का माहौल बन गया. मझिआंव थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव में महुआ के पेड़ पर वज्रपात होने के बाद खरौंधी उच्च विद्यालय की खिड़की पर वज्रपात हुआ. इस घटना में 20 छात्राएं झुलस गयीं.

इसके अलावा गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के लोहरपुरवा गांव में गुरुवार की दोपहर वज्रपात से 7 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

इसे भी पढ़ें – जब #PMModi के कार्यक्रम में रघुवर थे FacebookLive, तो क्यों सीएम को कोस रही थी जनता?

इनमें से कुछ छात्राओं को भवनाथपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का इलाज नगर उंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. कुछ छात्राओं को वाराणसी भी इलाज के लिए ले जाने की सूचना है.

गौरतलब है कि मझिआंव के लोहरपुरवा गांव में वज्रपात से 8 युवकों की मौत हो चुकी है. घटना पर दुखः जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतक के परिजनों को 4-4 चार लाख रूपये 24 घंटे में दिलाने का निर्देश दिया है.

पढ़ाई करते समय हुआ वज्रपात

खरौंधी उच्च विद्यालय में गुरुवार को लगभग 1.45 बजे वज्रपात हुआ. घटना के समय सारी छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं. घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गयी. जख्मी 20 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए शिक्षक तथा ग्रामीण खरौंधी निजी क्लिनिक में ले गये.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण पाठक ने बताया विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं. जिसमें 60 छात्रा उपस्थित थीं. लगभग 1.45 बजे विद्यालय भवन के एक छोर पर वज्रपात हुआ, जिसमें विद्यालय की 8, 9 तथा 10 कक्षाओं की लगभग 20 छात्रा घायल हो गयीं. सभी शिक्षकों ने मिल कर घायलों को इलाज के लिए बाजार के कादरी क्लिनिक सहित अन्य क्लिनिकों में ले गयें.

इसे भी पढ़ें – गढ़वा: वज्रपात से सात लोगों की मौत, चार गंभीर, बढ़ सकती है मरनेवालों की संख्या

जैसे ही इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों को हुई, सहयोग के लिए विद्यालय की और दौड़े. जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने शिक्षकों के सहयोग से सभी घायल छात्राओं को बाजार लाया. साथ ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ मो. एजाज आलम तथा बीईईओ राकेश कुमार को दी.

दोनों ने घायलों से मिल कर जानकारी ली. गंभीर रूप से घायल छात्राओं को देख कर बीडीओ ने भवनाथपुर चिकित्सा प्रभारी और 108 पर इसकी जानकारी दी. भवनाथपुर चिकित्सा प्रभारी ने तुरंत डॉक्टर रंजीत कुमार तथा नवल सिंह को टीम के साथ भेजा.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद रूबी कुमारी, सीमा कुमारी, पुष्प कुमारी, पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, सुजाता कुमारी, कबिता कुमारी तथा प्रियंका कुमारी, सुधा कुमारी, नीति कुमारी, गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी, निधि पांडेय, आंसू कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी आदि की नाजुक स्थिति देखते हुए भवनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया. वज्रपात के बाद घर गयी कई छात्राओं की भी स्थिति नाजुक होने की खबर मिल रही है. घायल अवस्था में परिजन इलाज के लिए खरौंधी बाजार ला रहे हैं. इनकी संख्या और बढ़ सकती है.

विद्यालय में नहीं लगा है तड़ित चालक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि भूषण पाठक ने बताया विद्यालय में तड़ित चालक लगवाया गया था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने तड़ित चालक को तोड़ दिया था. जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने बताया कि अगर उक्त विद्यालय में तड़ित चालक रहता तो इतनी संख्या में छात्रा घायल नहीं होतीं.

वहीं शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड में 58 प्राथमिक विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा हाई स्कूल हैं. अधिकांश विद्यालय में तड़ित चालक नहीं हैं. अगर समय रहते सभी विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं लगवाया गया तो इसी तरह से अन्य विद्यालय में घटना घट सकती है.

इसे भी पढ़ें – #Einstein: पीयूष गोयल ने कहा- गणित के फेर में न पड़ें, इस गणित ने आइंस्टाइन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में मदद नहीं की थी

Related Articles

Back to top button