
Ranchi: चुकडु मोड़ पर वाहन जांच के दौरान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार विकास कुमार खुद हथियार तस्करी के साथ-साथ लड़कियों से देह व्यापार भी करवाता था. रांची के हटिया निवासी आरोपी विकास कुमार को खुंटी एक्साइज विभाग की टीम ने कार से अवैध शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो मिले है. इसके अलावे गांजा, अफीम और हथियार के साथ भी फोटो मिले है.
एक्साइज इंस्पेक्टर विकास निराला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार के पास से जब्त मोबाइल की जांच की गई तो कई लड़कियों के फोटो मिले है. आरोपी ने पुछताछ में बताया कि इन लड़कियों को बड़े लोगों के पास भेजा जाता था. इसके बदले में मोटी रकम मिलती थी. इसके अलावे अफीम और हथियार सप्लाई में भी शामिल रहा है. मामले की जानकारी खूंटी पुलिस को भी दी गयी है. पुलिस अब हथियार सप्लाई सहित अन्य मामलों की जांच में जुट गयी है. वहीं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुछताछ में कुछ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है. पुलिस इनलोगों के सत्यापन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें: झाप्रसे के 65 एसडीओ को एडीएम रैंक में मिलेगा प्रमोशन, हो रही तैयारी




