
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव के मुंडा टोली स्थित कारो नदी में रविवार की सुबह 12 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. इस हत्याकांड का राजफाश हो गया है. नाबालगि की हत्या आपसी रंजिश की वजह से गला दबाकर की गई थी.
गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नुईया गांव के रहनेवाले मुंडा धन्नु चाम्पिया उर्फ दुनू चाम्पिया के 29 वर्षीय बेटे सुपाय चाम्पिया ने आपसी रंजिश में 12 वर्षीय नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर शव को कारो नदी में फेंक दिया. सुपाय चाम्पिया खेती-बाड़ी के अलावा कारो नदी से मछली पकड़ने का काम करता था. उसने अपने घर मुंडा टोली से दो नंगा बिजली तार कारो नदी तक लाकर बांधकर रखा था. उस नंगे तार से मोटर में लाइन देखकर खेतों में पटवन करता था. साथ ही उसी नंगे तार से कारो नदी में करंट प्रभावित कर मछलियां पकड़ता था. इस कार्य में कुछ बच्चों को बुलाकर नदी में उतारकर मछलियां ढूंढने का काम करवाता था जिसके एवज में उन बच्चों को पकड़ी गई मछलियों में से कुछ मछलियां दे दिया करता था.
पटकने के बाद दबा दिया गला
इसी क्रम में शनिवार को मछली पकड़ने के दौरान कुछ बच्चों को रोका गया ताकि मछलियां पकड़ने में उसकी मदद करे. परंतु चार पांच छह बच्चों में से एक बच्चे छोड़कर सभी बच्चे वहां से भाग गए. एक बच्चे लक्ष्मण पूर्ति को मछलियां ढूंढने में मदद करने को कहा गया तो उसने मना कर दिया. इससे नाराज होकर सुपाय चाम्पिया ने उस बच्चे को जमीन पर पटककर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मासूम की लाश को घसीटते हुए कारो नदी में फेंक दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सुपाय चाम्पिया ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर चाईबासा अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : शहर में शराब के शॉर्टेज का मामला, दुकानदारों के मन में कौंध रहा है सवाल, आज इटीडी कटेगा या उनपर होगा रहम




