
Ranchi : वर्टिकल 3 के तहत जो बेघर हैं, उन्हें नयी तकनीक पर आधारित एक बेडरूम वाला आवास दिया जाना है. इसके लिए सोमवार को केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह ने नए सिरे से एमओयू किया. गरीबों के लिए बनने वाले ये आवास रांची के बजरा में बनाया जाना है. इसके लिए टेंडर भी हो चुका है. साथ ही आवास बनाने का काम आर के अग्रवाल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है.
इस योजना के तहत आवासीय ब्लॉक के साथ सामुदायिक भवन पार्क, दुकान, सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था रहेगी. एमओयू हस्तांतरण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह मौजूद थे. इस दौरान अर्बन क्लास क्लैप एप्प की भी लॉचिंग की गयी.
इसे भी पढ़ें – पलामू में 2017 से भारी वाहनों के लाइसेंस नहीं किये जा रहे हैं रिन्युअल, जनसंवाद में पहुंचा मामला
नयी तकनीक के आधार पर बनेगा आवास
वर्टिकल 3 के तहत बेघरों को मिलने वाले आवास को लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बनेगा. इसे बनाने में नए तकनीक के प्रयोग की बात कही गयी है. बेघरों को 300 स्कवायर फीट पर बने एक बेडरूम, एक बाथरूम, एक किचेन, एक लिविंग रूम और बालकनी बनाया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्रियान्वित कराया जाएगा. यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से क्रेंद्रीय राशि पर आधारित है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड की पैड वूमन रश्मि साहा को संयुक्त राष्ट्र करेगा कर्मवीर चक्र से सम्मानित
चुनाव के बाद चालू होगा काम
दिल्ली में हुए एमओयू के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार दिल्ली में मौजूद थे. जी प्लस आठ इमारत का निर्माण चुनाव के बाद कराया जाएगा, इसके बाद नगर निगम पहले ही बेघरों से आवेदन मांगे हैं.
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देश भर के छह राज्यों में वर्टिकल 3 के तहत इस तरह के आवास का निर्माण कराया जा रहा है. 2024 तक कुल 7 लाख यूनिट आवास बनाये जाने हैं.
इसे भी पढ़ें – क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों, हत्या-रंगदारी के आरोपियों और दुराचारियों का शरणगाह बन गया है!




